संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर के छात्र रोहित ने जेईई (मेन) परीक्षा उत्तीर्ण करके न केवल विद्यालय का नाम चमकाया बल्कि अपने गुरुजनों का नाम भी रोशन कर दिया है। रोहित का स्कोर 89.30 परसेंटाइल रहा। विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर विद्यालय में जश्न का माहौल है। अब रोहित बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ जेईई एडवांस की तैयारी भी कर रहा है। वीरवार को विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों की ओर से रोहित का मुंह मीठा करवाया गया। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने बताया कि छात्र की इस उपलब्धि पर स्टाफ बधाई का पात्र है। इस अवसर पर प्रवक्ता अजय कुमार, हरविंद्र सिंह, सतीश मिन्हास, अमित शर्मा, प्रोमिला देवी, अभिनव पराशर, सलोचना राणा, भारती शर्मा, सुशील पठानिया, अंजना कुमारी, लेखराज, मंनजीत कौर, पूरणा चंद्रावली, सुनंदा कुमारी, हरमेश, विनीत शर्मा, श्वेता, रेणु बाला व प्रशांत इत्यादि उपस्थित रहे।