फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डरोह गांव के पास सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, परिवहन निगम की बस फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक और परिचालक ने कटर मंगवा लोगों के सहयोग से खोला रास्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। सोलह सिंगी धार की बड़सर से भ्याम्बी मार्ग पर डरोह गांव के समीप वीरवार सुबह एक चीड़ का विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस भी मार्ग में फंसी रही। बस के चालक देसराज और परिचालक रवि ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कटर मंगवाकर पेड़ को हटवाने की व्यवस्था की। दोनों कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते मार्ग को शीघ्र ही साफ किया और यातायात बहाल हो पाया। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य में सहयोग दिया। स्थानीय जनता ने चालक देसराज और परिचालक रवि की जिम्मेदारी पूर्ण पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह कदम न उठाया गया होता तो लंबा जाम लग सकता था और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम का कहना है कि इस मार्ग पर कई जगह मिट्टी गिरी है, जिसे हटा दिया गया है। यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें