फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़कों के किनारों पड़ा चीड़ का बारूद, आग से कैसे बच पाएंगे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक चिंगारी से हो सकता है बड़ा नुकसान, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। जिले में फायर सीजन शुरू हो चुका है। इन दिनों वनों को आग का खतरा बना रहता है। हर साल जिले के हरे भर वन सुलगते हैं और लाखों की वन संपदा राख हो जाती है। पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इन दिनों सड़कों के किनारे बिखरी चीड़ की सूखी पत्तियां बारूद के ढेर की तरह जंगलों में बिखरे पड़े हैं। इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। वनों को आग से बचाने की पूरी तैयारी की हुंकार तो विभाग की ओर से भरी जाती है लेकिन धरातल पर कितनी सतर्कता से उसे अमलीजामा पहनाया जाता है, उसका अंदाजा हरे भरे वन क्षेत्रों के आसपास से होकर जाने वाली मुख्य सड़कों व संपर्क मार्गों के दोनों किनारों पर बिखरी चीड़ की सूखी पत्तियों से ही पता लगाया जा सकता है। एक छोटी सी मानवीय चूक वन संपदा और वन्य जीवों को आगजनी का शिकार बना सकती है। गर्मियों के मौसम का पारा निरंतर बढ़ना शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोगों पवन, मनोज कुमार, दीपक का कहना है कि विभाग समय रहते सड़कों के किनारों से सटी इन चीड़ की पत्तियों को तुरंत हटाने के लिए युद्ध स्तर पर ध्यान देकर अभियान चलाए अन्यथा गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते अज्ञानता वर्ष मानव भूल के चलते हरे-भरे वनों की हरियाली एक बार फिर आग के तांडव का शिकार बन सकती है। इस बारे में आरओ वन विभाग भरवाईं पूर्ण सिंह ने कहा कि विभाग वनों को आग की घटनाओं से बचाने को लेकर मुस्तैद है। फील्ड स्टाफ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें