फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं की गाड़ी और निजी बस की टक्कर, एयरबैग खुलने से सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में गंगानगर धर्मशाला के नजदीक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। श्रद्धालुओं की कार और एक निजी बस में जोरदार टक्कर हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कार के एयरबैग खुलने से श्रद्धालु सुरक्षित रहे, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के चलते कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस इंचार्ज दीपक राणा के नेतृत्व में ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर डटे रहकर व्यवस्था संभाली और क्रेन की मदद से गाड़ी हटाकर यातायात बहाल किया। दोनों पक्षों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की अपील की, जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु दिल्ली के विकासपुरी से आए थे और रात को चिंतपूर्णी में ठहरने के बाद ज्वालाजी की ओर जा रहे थे, जबकि निजी बस गगरेट से चिंतपूर्णी बस अड्डे की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें