फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं का पिकअप ट्राला पलटा, एक महिला को आई चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मुबारिकपुर में लावारिस पशु के सामने आने के कारण श्रद्धालुओं का पिकअप ट्राला पलट गया। हादसे में एक महिला को चोटें आई हैं। जिसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को मुबारिकपुर में भरवाईं बाईपास पर हादसा हुआ। आनंदपुर साहिब पंजाब से माता चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने जा रहा श्रद्धालुओं के पिकअप ट्राला के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया। इससे ट्राला सड़क किनारे पलट गया। ट्राले में लगभग 21 लोग सवार थे। घटना में नवरात्रा देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी सिंबल माजरा आनंदपुर साहिब रूपनगर पंजाब घायल हो गईं। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें