फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिकअप चालक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

Wed, 25 Jun 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत रक्कड़ कॉलोनी में सोमवार रात को एक पिकअप चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जसविंद्र सिंह निवासी कुरियाला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 8:45 बजे वह नंगल से अपना काम समाप्त करके घर कुरियाला जा रहा था। जब वह रक्कड़ कॉलोनी ऊना के पास पहुंचा तो उसके आगे एक स्कूटी चली थी। कलगीधर फर्नीचर हाउस रक्कड़ कॉलोनी के सामने पहुंचा तो स्कूटी चालक स्कूटी यू टर्न लेकर मैहतपुर की तरफ जाने लगा। इतने में ऊना से मैहतपुर जा रही पिकअप ने तेज रफ्तार में पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी चालक व उसके साथ पीछे बैठा व्यक्ति स्कूटी सहित बीच सड़क में गिर गए। हादसे में स्कूटी चालक को चोटें आई। घायल व्यक्ति ने अपना नाम मुनीश राणा बताया। पिकअप चालक थोड़ी देर रुकने के बाद मौका से भाग गया। घायल मुनीश को ऊना अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें