फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजियोथेरेपी जीवन की गुणवत्ता सुधारने में सहायक : जतिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह
विज्ञापन

उपायुक्त ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर चिकित्सकों की सराहना की

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने डॉ. जगदीश्वर कंवर अस्पताल ऊना में आयोजित विश्व फिजियोथेरेपी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिखा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी के योगदान और उसकी महत्ता पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक फिजियोथेरेपी (भौतिक चिकित्सा) हस्तक्षेप के महत्व तथा इसके दीर्घकालिक स्वास्थ्य और कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना रहा। उपायुक्त ने चिकित्सकों की ओर से किए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी प्रयासों और रोगियों के समग्र स्वास्थ्य सुधार में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी केवल उपचार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी सहायक है। उपायुक्त ने आमजन से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया, ताकि स्वस्थ, सक्षम और सक्रिय जीवन सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों, फिजियोथेरेपिस्टों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और फिजियोथेरेपी के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें