फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुलिस आरक्षी की भर्ती के लिए 11 से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
7789 अभ्यर्थियों ने किया भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदन
विज्ञापन

पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में 15 फरवरी तक होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए जिला ऊना में शारीरिक दक्षता परीक्षा 11 से 15 फरवरी तक पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में होगी। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि जिला से इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 7789 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 5617 पुरुष और 2172 महिलाएं शामिल हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह 7 बजे से आरंभ होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला की ओर से जारी एडमिट कार्ड सभी अभ्यर्थियों को दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड की 2 कॉपी, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो की दो काॅपी, दसवीं का सर्टिफिकेट असली (जन्मतिथि सत्यापन), जाति प्रमाणपत्र, आईडी प्रूफ व उसकी कॉपी साथ लाना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान आयु एवं शारीरिक मानदंड में आयु जनरल में 18 से 26 वर्ष, ओबीसी में 18 से 28 वर्ष, एससी एसटी में 18 से 28 वर्ष, होमगार्ड में 18 से 29 वर्ष तय की गई है। सभी अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी को पैसे देकर या कोई अन्य प्रलोभन देकर पुलिस में भर्ती करवाने की बात करता है, तो इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 82194-77707 व 01975-226048 पर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें