फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हायर ग्रेड पे खत्म करने का फार्मेसी अधिकारी संघ किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ ने 6 सितंबर को सरकार की ओर से जारी आदेश का कड़ा विरोध जताया है। संघ ने स्पष्ट किया कि इस आदेश से रूल-7 ए (हायर ग्रेड पे) समाप्त कर दिया गया है। इसके चलते 3 जनवरी 2022 से पूर्व नियुक्त 89 श्रेणियों के कर्मचारियों को उच्च वेतनमान का लाभ नहीं मिलेगा। प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के 10 हजार से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे। प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिमाह लगभग 10 से 15 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कर्मचारियों का कहना है कि यह आदेश न केवल उनकी जेब पर भारी पड़ेगा, बल्कि उनके मनोबल को भी प्रभावित करेगा। राजेश कुमार ने सरकार के इस कदम को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का विश्वास डगमगा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर इस आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। संघ ने स्पष्ट किया है कि संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा ताकि कर्मचारियों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें