फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में पीजी प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से आरंभ होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में पीजी प्रवेश प्रक्रिया चार जुलाई से आरंभ होगी। प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया चार जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होगी। कॉलेज की वेबसाइट https:/newadmission.govtpgcollegeuna.in/ के माध्यम से फर्स्ट सेमेस्टर पीजी के विभिन्न विषय अर्थशास्त्र, इंग्लिश, राजनीति विज्ञान, एमकॉम विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। रोल ऑन एडमिशन एमए और एमकॉम थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थी भी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से एडमिशन फॉर्म जमा करवा सकते हैं । इन विषयों की पहली मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को शाम के पांच बजे लगेगी। इसके बाद 14 और 15 जुलाई को 10 बजे से लेकर 2 बजे तक इसकी प्रक्रिया होगी। एडमिशन फीस 14 और 15 जुलाई को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। सेकंड मेरिट लिस्ट 16 जुलाई को पांच बजे तक लगेगी। इसके बाद 17 जुलाई को 2 बजे तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इसी प्रकार 17 और 18 जुलाई को पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। रोल ऑन एडमिशन थर्ड सेमेस्टर की प्रक्रिया भी 17 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक रहेगी। इसके बाद रेगुलर पीजी क्लासेज 21 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें