अंब(ऊना)। पतेहड़ में लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात के लगभग तीन बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 3 अंब-नादौन मार्ग पर पतेहड़ में यह हादसा हुआ। उस वक्त वहां से गुजर रही एचआरटीसी की रूट के बस चालक ने सड़क पर व्यक्ति की अचेत पड़ा देखा। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। इस पर पुलिस ने मौके पर पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से पुलिस को शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद