भरवाईं (ऊना)। थाना चिंतपूर्णी के तहत किन्नू सड़क मार्ग पर एक व्यक्ति को पुलिस ने 3.35 ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को चिंतपूर्णी पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान किन्नू सड़क मार्ग पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो 3.35 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान गौरव (38), निवासी गांव वीरता डाकघर घुरकड़ी, तहसील और जिला कांगड़ा के तौर पर हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद