फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवाओं को अपनी निजी भूमि में खेलने की दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजोआ गांव में मुश्तरका भूमि में खेल मैदान को पहुंचाया था नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। पंजोआ गांव में खेलकूद से जुड़े युवाओं के लिए एक परिवार ने सराहनीय कदम उठाया। कुछ दिन पहले गांव के खेल मैदान में कुछ शरारती तत्वों की ओर से नुकसान पहुंचाया गया। यह मुश्तरका भूमि थी। इससे युवाओं को खेल गतिविधियों से दूर होना पड़ा और उन्हें अभ्यास करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसका पता चलते ही समाजसेवी हरदास धीमान और सर्वहितकारी सभा के अध्यक्ष मदन धीमान ने सकारात्मक पहल की। मदन धीमान ने युवाओं को अपनी निजी भूमि में खेलने की अनुमति देकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। मदन धीमान ने कहा कि युवा हमारे गांव का भविष्य हैं। उनका स्वस्थ और सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। हम हमेशा उनके साथ खड़े हैं। गांव की कमेटी और समस्त युवा वर्ग ने धीमान परिवार के इस सहयोग के लिए तहे दिल से आभार जताया है। यह पहल न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा देगी, बल्कि गांव में सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल भी कायम करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें