फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धुंध के चलते लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जिले के कई स्थानों पर सुबह 11 बजे तक छाई रही धुंध
विज्ञापन

वाहन चालकों को लाइटें जलाकर करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेेंसी
ऊना। जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों पर सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला। ऐसे में वाहन चालकों को भी लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरा घना होने के चलते सुबह के समय खेतों में कार्य करने वाले किसानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ वाहन चालकों को भी कोहरे के बीच सावधानी से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। जिले में कोहरे का सिलसिला बीते तीन दिन से लगातार जारी है। जिले में सुबह व शाम कोहरे के चलते लोगोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक जिला मुख्यालय व अन्य क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। ऐसे में सुबह व शाम के समय सिंचाई करने वाले किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद लोगों को सूर्य देव के दर्शन हुए। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। इन दिनों अधिकतर लोग सुबह और शाम को चलने वाली सर्द हवाओं से बचने के लिए दिन के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दूसरी तरफ सुबह के समय सैर करने के लिए काफी कम लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि जिले में कोहरा आगामी दिनों में सुबह-शाम छाया रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें