ऊना। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके वर्मा ने कहा कि सभी लोग पानी उबालकर ही पीएं। इससे जलजनित रोगों के संभावित खतरे से बचा जा सके। अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें। दस्त आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में साफ पानी व दवाई का सेवन जरूर करें। डायरिया के लक्षण होने पर तुरंत आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारी या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाएं। डायरिया होने पर ओआरएस का इस्तेमाल करें। इसके अतिरिक्त दाल का पानी, चावल का पानी, सूप, जूस और नारियल का पानी पीएं। बीमार होने पर खाना-पीना बंद नहीं करना चाहिए, बल्कि पौष्टिक एवं सादा खाना खाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में डायरिया के इलाज के लिए सभी दवाइयां तथा जांच सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। संवाद