फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सतलुज और स्वां नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में आने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में हो रही जोरदार बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत : एसडीएम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही जोरदार बारिश और बादल फटने की घटनाओं से आफत की स्थिति है। हिमाचल की स्वां नदी में आने वाली बाढ़ ने पंजाब खास कर जिला रूपनगर प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वां नदी में बाढ़ पंजाब के जिला रूपनगर में आकर तबाही मचाती है। इसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त रूपनगर ने उपमंडल नंगल में स्वां नदी के किनारे खास कर निचले क्षेत्रों में बसे गांव सूरेवाल, मैलमा, बैंसपुर, दघौड़, भलड़ी, मजारी, दयापुर, नानगरां, भलाण, एलगरां, लोअर मजारी, सैंसोवाल, हर्षबेला, मेंहदपुर, भंगल इत्यादि गांवों के लोगों से अपने सामान सहित सुरक्षित स्थानों की ओर आने का आग्रह किया है। आशंका है कि स्वां नदी में बाढ़ आ सकती है। आपात हालात पैदा होने पर गांव के पटवारी, पंच, सरपंच से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है। ग्रामीणों को सचेत करने के लिए एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें