फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोगों ने खुद साफ कीं नालियां, बोले-यह हमारी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही चौकी मुख्य सड़क से सरकारी स्कूल तक जाने वाले मुख्य रास्ते के किनारे बनी नालियों की सफाई के लिए लोगों ने वीरवार को अभियान चलाया। यह नालियां लंबे समय से घास और मिट्टी से भरी होने के कारण पूरी तरह से बंद पड़ी थीं। बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नालियों से पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए क्षेत्रवासियों ने खुद ही सफाई अभियान की कमान संभाली और स्वेच्छा से नालियों की सफाई की। स्थानीय निवासी गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकार पक्के रास्तों और नालियों का निर्माण कराती है, लेकिन उनकी देखभाल और सफाई करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। यदि हम मिलकर सफाई रखें तो हमारे गांव की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहेगी। जनभागीदारी की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत बड़ूही के प्रधान जगदीश राम ने कहा कि यह प्रयास प्रशंसनीय है। बाकी गांववासियों को भी अपने आसपास की सफाई बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे प्रयास गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहायक होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें