फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। सड़क सुरक्षा माह के तहत स्थानीय सत्कार पार्किंग में टैक्सी चालकों को जागरूक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ सचिंद्र और राजेश कौशल के सहित प्रदीप कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी दी। साईं स्पोर्ट्स क्लब डंगोह खास के युवाओं ने बाजार में एक साइकिल रैली निकालकर लोगों को यातायात नियम मानने का संदेश भी दिया। एआरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि भारत में हर साल एक लाख 40 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, जबकि प्रत्येक तीन अथवा चार मिनट में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं का शिकार 40 प्रतिशत लोग या तो राहगीर होते हैं अथवा दोपहिया वाहन चालक। ऐसे में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा, डॉ. चंदन, प्रो. रितु जसवाल, प्रो. रितु जसवाल, प्रो. सतीश कालिया, प्रो. अभिनय सूद, शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, सतपाल सिंह, नपं चेयरमैन धर्मजीत सिंह, जिला पार्षद संगीता रानी, व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू, विनोद ठाकुर, संजय पुर्जा, मनोहर लाल, सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें