फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेंशनरों ने रायजादा से मांगें पूरी करवाने का किया आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिम आंचल पेंशनर्स संघ ब्लॉक ऊना का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला प्रधान राम कुमार की अध्यक्षता में पूर्व विधायक एवं उप प्रधान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सतपाल रायजादा से मिला। उन्होंने पेंशनरों की मुख्य मांगों के बारे लिखित में ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशनरों की मांगों को सरकार से मनवाने के लिए रायजादा से आग्रह किया। मुख्य मांगों में 1-1-2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों का बकाया, एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट का शीघ्र भुगतान करवाने के बारे में कहा गया। इसके अलावा महंगाई भत्ता भी देय हो चुका है, उसे भी जल्द दिए जाने की मांग उठाई। राम कुमार ने कहा कि पेंशनरों के मेडिकल बिल दो-तीन साल से भुगतान के लिए लंबित पड़े हैं। उसका भुगतान भी जल्द किया जाए। सतपाल रायजादा ने आश्वासन दिया कि मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में रामकुमार के अलावा ब्लॉक प्रधान रोशन लाल चौधरी, ब्लॉक सचिव शिव कुमार धीमान, कैशियर रामपाल शर्मा, संतोष सैनी, होशियार सिंह, हरजीत सैनी, बलदेव धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें