फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। अंब चौक में एक बाइक की टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहे राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोती लाल उर्फ मनका पुत्र सिकंदर अली निवासी वार्ड-6 कुठेड़ा खैरला के रूप में की गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग आठ बजे अंब चौक के समीप हादसा हुआ। मोती लाल सड़क पार कर रहा था। इस दौरान अंब चौक की तरफ से एक मोटरसाइकिल आई, जिसकी टक्कर के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें