दौलतपुर चौक(ऊना)। डीडीएम कॉलेज की छात्रा पायल चौधरी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य डॉ. विकास चंद्र शर्मा के नेतृत्व में दीप शर्मा, नेहा शर्मा (विभागाध्यक्ष), आशीष शर्मा (सहायक निदेशक), डॉ. सुब्रमण्यम, संदीप शर्मा, रमा रानी, हीना शर्मा (विभागाध्यक्ष), आरती राणा, दीक्षा शर्मा, शालू, अभिषेक, सुरभि, अंजलि, प्रियंका, शुभलता, अंशिका तथा लाइब्रेरियन सचिन ने छात्रा का मार्गदर्शन किया। बता दें कि जीपैट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसके माध्यम से बीफार्मेसी के विद्यार्थियों को एम फार्मा में प्रवेश तथा छात्रवृत्ति के अवसर प्राप्त होते हैं। कॉलेज परिवार ने पायल चौधरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।