फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दवाइयों के जैविक खेती पर दें ध्यान : मोनिका रानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। महिला मंडल बल्ह की प्रधान मोनिका रानी की अगुवाई में मंगलवार को जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की अधिकांश महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में फैल रही घातक और खतरनाक बीमारियों पर चर्चा की। जैसे की टीबी, कैंसर, हार्ट अटैक, जैसी बीमारियों पर चर्चा करते हुए महिला मंडल की प्रधान मोनिका रानी ने कहा कि यह खतरनाक बीमारियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में हमें अपने खानपान एवं खेतों में उगाई जाने वाली फसलों में दवाइयों का प्रयोग न कर देसी खाद का प्रयोग करना चाहिए और जैविक खेती पर जोर देना होगा। इस मौके पर नीलम कुमारी, किरना देवी, मोना, ज्योति देवी, कल्पना शुभ लता, निर्मला देवी, की अलावा अधिकांश महिलाओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें