फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पटवार और कानूनगो महासंघ ने विधायक सुदर्शन बबलू को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कैडर को बदलकर जिला किए जाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। पटवार एवं कानूनगो महासंघ उपमंडल अंब ने चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात की और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। शाखा अध्यक्ष अच्छर सिंह ने बताया कि महासंघ की तरफ से विधायक को ज्ञापन दिया गया है। इसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार ने 22 फरवरी को प्रदेश के समस्त पटवारी एवं कानूनगो का जिला से बदलकर राज्य कैडर कर दिया है। समूचे प्रदेश के पटवारी एवं कानूननो ने एक स्वर में इस फैसले का विरोध किया। सुविधाओं के अभाव में कार्य कर रहे पटवारी एवं कानूनगो इस आदेश से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इससे पटवारी एवं कानूनगो के आरएंडपी रूल 1992 की उल्लंघना हुई। इसमें समस्त पटवारी एवं कानूनगो की वरिष्ठता सूची भी प्रभावित होगी। महासंघ इस बारे में पूर्व में सरकार से विभिन्न मंच पर आग्रह कर चुका है लेकिन सकारात्मक आश्वासन मिलने के बावजूद इस निर्णय को प्रदेश के पटवारी एवं कानूनगो पर थोपा गया है। 15 अगस्त 2024 को देहरा में प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ लगभग एक घंटा बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की थी। इसके बाद सरकार ने बलवान कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी सिफारिशें सरकार को प्रस्तुत कर दी हैं। संघ को सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि प्रदेश के पटवारी और कानूनगो का संवर्ग जिला से राज्य करने से पूर्व महासंघ के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा लेकिन सरकार ने संघ को बिना विश्वास में लिए बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की बजाय नोटिफिकेशन जारी कर दी। इससे समस्त पटवारी एवं कानूनगो आहत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें