फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खांसी-जुकाम और बुखार वाले मरीजों के होंगे कोविड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कोरोना के खतरे की आशंका के चलते अब स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग खांसी-जुकाम और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों के एहतियातन कोविड टेस्ट करेगा। सैंपलिंग को बढ़ाने के लिए भी विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
कोरोना को लेकर जिले में विभाग ने एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। जिले में बीते कुछ दिनों में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच कोरोना के खतरे के चलते विभाग ने सर्दी, खांसी व जुकाम के मरीजों के एहतियातन कोरोना टेस्ट करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस जैसे मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से लोगों में संक्रमण की आशंका भी रहती है। वायरल फीवर के इन्हीं मामलों को देखते हुए विभाग ने सभी स्वास्थ्य खंडों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि समय रहते कोरोना के मामले सामने आने पर उनका सही समय पर उपचार हो सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरीज को कोविड टेस्ट करवाने के लिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाना है। सर्दी, खासी और बुखार से पीड़ित व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार कोरोना संक्रमण की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए रैपिड एंटिजन टेस्ट और आरटी पीसीआर टेस्ट कर सुविधा जिले भर में मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन

मौसम बदलने से एलर्जी के मामलों में बढ़ोतरी
मौसम के बदलने के कारण वायरल इंफेक्शन के साथ एलर्जी के भी मामले तेजी से मिल रहे हैं। खासकर ठंड के दिनों में एलर्जी के मामले बढ़ जाते हैं। इसमें चर्म रोग से जुड़ी समस्याएं, बदन दर्द, सिर दर्द, लगातार सर्दी अथवा छींक आना आदि समस्याएं हो रही हैं। कोरोना के लक्षण भी इससे मिलते जुलते हैं इसलिए लोगों को टेस्ट करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
-डॉ. मंजू बहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें