ऊना/अंब(ऊना)। अंब उपमंडल में ब्लड बैंक नहीं है। आलम यह है कि आपातकाल में जरूरत पड़ने पर लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जाना पड़ता है। इससे मरीजों व तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं ने भी अंब अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की मांग को उठाई है। अंब उपमंडल की करीब 40 पंचायतों के लोगों और नगर पंचायत अंब के स्वास्थ्य का भार नागरिक अस्पताल अंब पर है। अस्पताल के नए भवन का निर्माण तो कुछ वर्ष पूर्व किया गया है। लेकिन अभी तक अस्पताल में कुछ सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई है। नागरिक अस्पताल में अगर उपचार के दौरान किसी मरीज को खून की जरूरत पड़ती है तो मरीज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया जाता है। अंब मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल में ही मरीज को ब्लड बैंक से खून मिल पाता है। दूसरी तरफ अंब क्षेत्र में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में भी जो रक्त एकत्रित होता है उसे अंब के बजाय या क्षेत्रीय अस्पताल व होशियारपुर के लिए भेजना पड़ता है। अगर नागरिक अस्पताल अंब में ब्लड बैंक व ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित हो जाए तो लोगों को इसका लाभ मिलेगा। समाज सेवी संस्था टायडी एंड सोबर टुमारा के संस्थापक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि अंब क्षेत्र में कोई ब्लड बैंक नहीं है। विभाग को इस पर विचार करना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल
उच्च अधिकारियों से करेंगे बात
अंब अस्पताल में ब्लड बैंक या स्टोरेज बैंक शुरू करने की मांग उच्च अधिकारियों के पास पहुंचाई जाएगी। इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग ही आगामी कार्यवाही करेगा।
डॉ. राजीव गर्ग, खंड स्वास्थ्य अधिकारी अंब।