जखेड़ा में सात को डेंटल, ईएनटी चिकित्सा कैंप लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत जखेडा के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात से आठ फरवरी को रोटरी क्लब ऊना और शिमला के सौजन्य से मेगा डेंटल और ईएनटी निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। निशुल्क चिकित्सा शिविर में डेंटल कॉलेज शिमला से डॉक्टरों की टीम के साथ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. केआर आर्य अपनी टीम के साथ मरीजों की जांच करेंगे। डॉ. आर्य ने बताया कि दांतों की हर प्रकार की बीमारियों की जांच होगी और मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की जाएंगी। नाक, कान और गले से जुड़ी बीमारियों का भी निशुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तंबाकू तथा अन्य प्रकार के नशों के कारण दांतों और आंतों पर क्या प्रभाव पड़ता है, डॉक्टरों की टीम इसके लिए लोगों को जागरूक भी करेगी। डॉ. आर्य जिला रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि 7 और आठ को जखेड़ा तथा नौ फरवरी को हरोली क्षेत्र में पालकवाह गांव में भी निशुल्क चिकित्सा कैंप आयोजित किया जाएगा। जखेड़ा में जिलाधीश ऊना जतिन लाल मेगा डेंटल, ईएनटी निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करेंगे।