फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षय रोग केंद्र ऊना में रोगियों और तीमारदारों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित रोगियों के बैठने के लिए की समुचित व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सौजन्य से जिला क्षय रोग केंद्र ऊना का वॉल पेंटिंग से कायाकल्प किया गया है। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर, इंडियन ऑयल के एसआईसी अमनदीप भारद्वाज और ऑपरेशनल प्रबंधक अंचित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि कायाकल्प के तहत क्षय रोग से संबंधित जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष वॉल पेंटिंग की गई हैं। इसके अलावा संभावित रोगियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल सुविधा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया है ताकि रोगियों और तीमारदारों को बेहतर अनुभव मिल सके। पहले केंद्र में रोगियों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग, जिला ऊना ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए यह कायाकल्प कार्य पूरा किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें