दौलतपुर चौक (ऊना)। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के परिणाम में पीएमश्री रावमापा दौलतपुर चौक का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय में कुल 85 में से 84 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में अंग्रेजी विषय में मान्या, सिमरन व रितिका ने 100/100 अंक अर्जित किए जबकि इशिता, प्रकृति, मुस्कान व रायना ने 99/100 अंक अर्जित किए। कई विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय में 90 से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय में इस सफलता का श्रेय अभिभावकों हितेश शर्मा, कृष्ण कुमार, लक्की, राजीव कंवर, अनुप कुमार, प्रवीण शर्मा व सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय में तैनात अंग्रेजी के प्रवक्ता भारत भूषण शर्मा की मेहनत व लगातार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने को दिया। विद्यालय में प्रवक्ता अंग्रेजी के दो पद हैं। इनमें से एक पद स्थानातंरण उपरांत पिछले लगभग एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। जिसके चलते दो अध्यापकों के कार्य को अंग्रेजी प्रवक्ता भारत भूषण शर्मा ने अकेले बखूबी निभाया। संवाद