फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजावर ने जीती संतोषगढ़ फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल मैच में मेजबान टीम को 1-0 से हराया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। अंगदानी संजय महे यादगार फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। संतोषगढ़ के वीरेंद्र गौतम स्कूल खेल मैदान में फुटबाल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला पंजावर टीम ने अपने नाम किया। कड़े संघर्ष वाले इस मुकाबले में पंजावर की टक्कर मेजबान संतोषगढ़ टीम के साथ थी। पंजावर ने मैच में शुरुआती क्षणों में प्रतिद्वंदी टीम को एक गोल दाग दिया और 1-0 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। पूरे मैच में दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन पंजावर की ओर से किए गए एकमात्र गोल ने उन्हें विजेता बना दिया। कार्यक्रम में आशु पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिवंगत संजय के पिता बलराम महे विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। आशु पुरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर देते हैं। प्रतियोगिता के आयोजक परमजीत बुल्ला ने बताया कि इस बार मुकाबले बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी और 11000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता टीम को 7100 रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया। मेन ऑफ दा मैच रहे कैलाश पंडित ने शानदार खेल से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें