फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाषण प्रतियोगिता में पंडोगा स्कूल का भविष्य प्रथम

विज्ञापन
नगर परिषद सभागार में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित करते ईओ ललित कुमार। स
विज्ञापन
ऊना। नगर परिषद ऊना में कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन-स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाषण, स्किट, पेटिंग, वेस्ट टू बेस्ट स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा के भविष्य ने प्रथम प्राप्त किया। वहीं अंशिका माध्यमिक पाठशाला कन्या ऊना दूसरे जबकि उमंग डीएवी सेंटेनरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष डीएवी सेंटेनरी स्कूल ने प्रथम, दिनी डीएवी सेंटेनरी स्कूल ने दूसरा तथा डीएवी सेंटनरी की इक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा मान्या हीर ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या की छात्रा उन्नति ने दूसरा जबकि कल्याण माउंट शिवालिक स्कूल से शुभम चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल से अक्षिता ने प्रथम, डीएवी सेंटेनरी स्कूल की कशिश ने दूसरा व डीएवी सेंटेनरी स्कूल के छात्र एकलव्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किट में डीएवी सीनियर सेकेंडरी के समीक्षा एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी सेंटेनरी स्कूल से अदिति ग्रुप ने दूसरा व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या से तनीक्षा ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने सभी छात्रों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का अनुरोध किया। इस अवसर पर नगर परिषद से सीएलटीसी विशेषज्ञ अंजू सोनी, मनोज शर्मा, आदित्य पाठक, अभिषेक पठानिया, मनीष जस्सल, सुशील गुप्ता, बबली, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें