फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायतों का रोस्टर जारी, पूर्व प्रतिनिधियों को चार माह से नहीं मिला मानदेय

Fri, 10 Apr 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रदेश में नई पंचायतों का रोस्टर जारी होने के बाद जहां पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को पिछले चार महीनों से मानदेय न मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कई पंचायतों के पूर्व प्रधानों और पंचायत सदस्यों को अभी तक उनका चार माह का मानदेय नहीं मिल पाया है, जिससे उनमें रोष देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से अभी तक संबंधित विभाग को मानदेय की धनराशि जारी नहीं की है। इसके चलते पंचायत प्रतिनिधियों को उनका बकाया भुगतान नहीं हो सका है। पूर्व प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायतों में विकास कार्यों और जनसेवा के लिए लगातार काम किया लेकिन अब उनका मानदेय लंबित होना उनके लिए चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बकाया मानदेय की राशि जारी की जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि नई पंचायतों का रोस्टर जारी हो चुका है, ऐसे में पुराने प्रतिनिधियों का मानदेय भी समय पर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें