गगरेट के विधायक राकेश कालिया पंचायत सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण के दौरान पूजा अर्जना करते हुए।
गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। अप्पर अंदौरा गांव में गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने पंचायत सामुदायिक केंद्र का भूमि पूजन किया। इस केंद्र भवन पर लगभग 1.14 करोड़ की लागत आएगी। सभा को संबोधित करते हुए विधायक राकेश कालिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के साथ गगरेट क्षेत्र में जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। गगरेट क्षेत्र के अभयपुर, भंजाल लोअर व टटेहडा गांवों में भी पंचायत सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा की लोहारली गांव में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए 33 केवी सब स्टेशन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। गगरेट क्षेत्र की सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए करीब 500 करोड़ खर्च किए जा रहे है। इस मौके पर विधायक राकेश कालिया ने लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना ।