फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गंगोटी आयुष वेलनेस सेंटर में एक माह के भीतर मिलेगी पंचकर्म की सुविधा

Thu, 05 Sep 2024 03:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपमंडल अंब के तहत गंगोटी आयुष वेलनेस सेंटर गंगोटी में जल्द ही पंचकर्म की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर आयुष विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को ग्रामीण स्तर पर ही पंचकर्म की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा पंचकर्म करवाने के लिए लोगों को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आयुष वेलनेस केंद्रों में लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए आयुष विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब आयुष वेलनेस सेंटर गंगोटी में पंचकर्म की सुविधा शुरू करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस वेलनेस सेंटर के तहत अंब उपमंडल के दूर दराज के क्षेत्र आते हैं, जिसमें मैड़ी, नैहरियां नौरंगा, नैहरियां खालसा, ज्वार, कोहाड़ छन्न, सपौरी, राजपुर जस्वां, लंबा सैल सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। बता दें कि बीते दिनों ही आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोटी को आयुष वेलनेस केंद्र के रूप में अपग्रेड किया गया है। इसके बाद अब उक्त केंद्र में सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। पंचकर्म करने के लिए केंद्र में विभिन्न उपकरण स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। एक माह के भीतर उपकरण भी स्थापित कर दिए जाएंगे। इससे मरीजों को पंचकर्म करवाने के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा लोगों को सुविधा के लिए केंद्र में एक योग प्रशिक्षक तैनात होगा। इससे लोगों को सुबह के समय केंद्र में योग करने की सुविधा भी मिलेगी।

कोट्स
उपमंडल अंब के तहत आयुष वेलनेस सेंटर गंगोटी में पंचकर्म की सुविधा मिलनी शुरू होगी। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें