फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हायर ग्रेड पे वापस लेने की अधिसूचना पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

कहा, कर्मचारियों का वेतन 10,000 से 15,000 रुपये तक कम हो जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। प्राथमिक शिक्षक संघ हरोली की वर्चुअल बैठक रविवार को संघ के प्रधान विजय बैन्स की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें हाल ही में सरकार की ओर से हायर ग्रेड पे वापस लेने संबंधी अधिसूचना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संघ का कहना है कि इस निर्णय से शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन 10,000 से 15,000 रुपये तक कम हो जाएगा, जो पूरी तरह से कर्मचारी-विरोधी कदम है। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने के बजाय घटाए गए हैं। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह अधिसूचना शीघ्र वापस नहीं ली तो कर्मचारी मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मुद्दे पर जल्द ही संघ का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात करेगा।बैठक में महासचिव सोहनलाल, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल, सह सचिव सुरेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य संदेश कुमार, राकेश शर्मा, संजय सैनी, बलविंदर कुमार, अशोक कुमार, मेहर सिंह, अवतार सिंह, संजीव कुमार, दीपक धीमान, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, केशव राणा, योगिता चंदेल, उषा भाटिया, राजेंद्र कौर, सोनिया समेत अनेक शिक्षक वर्चुअल रूप से जुड़े। शिक्षक संघ ने सरकार से अधिसूचना तुरंत रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें