ऊना। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रधान राकेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें स्विफ्ट एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का जमकर विरोध किया गया।
वहीं, प्रधान राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार शीघ्र ही स्कूलों को टैब देने जा रही है तो उसके बाद ही यह हाजिरी की व्यवस्था लागू की जाए। सभी अध्यापकों की यह भी मांग है कि इंटरनेट सुविधा भी साथ में उपलब्ध करवाया जाए। मोबाइल भत्ता भी शिक्षकों को दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक पाठशाला में टैब नहीं आ जाते, तब तक स्विफ्ट ऐप पर हाजिरी लगाने के आदेश ठीक नहीं है। यदि सरकार इतना खर्च उठा रही है, तो अधिकारियों की इतनी जल्दबाजी भी ठीक नहीं। जब तक स्कूलों में टैब न पहुंचें, तब तक इसका भी इंतजार करना चाहिए।
इस बैठक में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव सतिन्दर मिन्हास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, जोल के प्रधान महेश कुमार, खंड अंब के प्रधान जगदेव सिंह जग्गी, खंड गगरेट-1 के प्रधान कुलदीप सिंह कंग, खंड गगरेट-2 की प्रधान सुनीता शर्मा, खंड बंगाणा के प्रधान वीरेंद्र सिंह, खंड ऊना के प्रधान कपिल शर्मा, खंड हरोली के प्रधान विजय शर्मा तथा हिमाचल प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष सुभाष सैनी उपस्थित रहे।