फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी-भरवाईं सड़क पर खुला नाला बना खतरा

Thu, 02 Apr 2026 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। चिंतपूर्णी-भरवाईं मुख्य सड़क पर बीएसएफ कैंप के पास खुला नाला लोगों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नाले में पहले भी कई बार पशु गिर चुके हैं। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी यह नाला जोखिम भरा साबित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार लोक निर्माण विभाग भरवाईं को दी जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में लोगों को लगता है कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय निवासियों ने विभाग से मांग की है कि इस खुले नाले को तुरंत लोहे का जाला लगाकर ढका किया जाए ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाव हो सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के एसडीओ नीरज ठाकुर ने कहा कि मामले की जानकारी है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें