फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीआई बल्ह टीहरा में ओपन कैंपस प्लेसमेंट 15 को

Wed, 09 Sep 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां/ बंगाणा (ऊना)। आईटीआई बल्ह टीहरा में 15 सितंबर को ओपन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, इसमें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा 18 से 24 वर्ष के युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य सूबेदार (सेवानिवृत्त) इंजीनियर सोमपाल ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट, फाइटर टर्नर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन शीट मेटल तथा टूल एंड डाई मेकर व्यवसाय में आईटीआई प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस ओपन कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए युवाओं की न्यूनतम योग्यता 10 वीं कक्षा में कम से कम 40% अंक होना व आईटीआई में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा युवाओं का पूर्ण रूप से स्वस्थ होना भी अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपस प्लेसमेंट में जिला ऊना व सीमावर्ती जिलों के केवल पुरुष उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं। प्लेसमेंट में चयनित उम्मीदवारों का मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में तीन वर्षों के लिए चयन होगा, जहां पर उन्हें प्रथम वर्ष अप्रेंटिस स्टाइपेंड के रूप में 21,20 रुपये प्रतिमाह तथा दूसरे व तीसरे वर्ष में 28,300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कैंपस प्लेसमेंट में वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षु भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें