फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीमा सलाहकार के पदों के लिए साक्षात्कार में पहुंचे मात्र चार युवा

Tue, 15 Sep 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा कार्यालय ऊना में बीमा सलाहकार पदों के लिए सोमवार को रोजगार उप कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस साक्षात्कार का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना था। हालांकि, साक्षात्कार में युवाओं की बेहद कम भागीदारी देखने को मिली। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, इसमें रोजगार का अवसर उपलब्ध होने के बावजूद मात्र चार युवा ही साक्षात्कार देने पहुंचे। इससे एक बार फिर यह सवाल उठता है कि रोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी युवाओं तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच रही है। रोजगार अधिकारी संतोष पटियाल ने कहा कि विभाग की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार उप कार्यालय के माध्यम से मिलने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी लें और उनका लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें