फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में प्रवेश के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 20 Mar 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य गिरीश चंद ने बताया कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) सुबह 10 बजे से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तक चलेगा। अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर होगी। वहीं, कक्षा दूसरी और उससे ऊपर की कक्षाओं (कक्षा-11 को छोड़कर) में प्रवेश केवल रिक्त सीटों के आधार पर ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा पहली के लिए पहली प्रोविजनल सूची 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद अन्य कक्षाओं के लिए सूची 13 अप्रैल 2026 को जारी होगी तथा प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक पूरी की जाएगी। सभी कक्षाओं (कक्षा-11 को छोड़कर) में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 40 सीटें निर्धारित हैं और आवेदन में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें