एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने अपनी टीम के साथ की कार्रवाई
पकड़े गए ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट ही नहीं
संदाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। कलरूही में खनन करते एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किए हैं। क्षेत्र में खनन पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने अपनी टीम के साथ रविवार को खनन के विरुद्ध अभियान चलाया। उनकी अगुवाई में टीम ने कलरूही में खनन कर रही एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। उन्होंने मौके पर जाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जिन ट्रैक्टरों के माध्यम से खनन का सामान ढोया जा रहा था, उन ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट नहीं थी। इस पर प्रशासन ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया। एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि वाहनों पर नंबर प्लेट न होने के कारण एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। वाहनों के मालिकों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि खनन को लेकर प्रशासन का रुख सख्त है। क्षेत्र में किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।