फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। दिलवां में शुक्रवार रात को एक कार की टक्कर से साठ वर्षीय प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पैदल जा रहे प्रवासी मजदूर को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। गहरी चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी कार सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान खेत्रपाल निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें