फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टटेहड़ा में करंट लगने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने के बाद अचेत अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल गगरेट लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। टटेहड़ा गांव में नंगल जरियालां गांव का 37 वर्षीय सतनाम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह एक निर्माणाधीन शेड पर इलेक्ट्रिशियन के साथ कार्यरत था। वीरवार को वह शेड पर पाइप डालने के कार्य में व्यस्त था कि पाइप ऊपर से गुजरती सर्विस वायर से टकरा गई। इसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत अवस्था में चला गया। उसे तत्काल मौके पर मौजूद लोगों ने नागरिक अस्पताल गगरेट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें