फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध शराब फैक्ट्री मामले में एक आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 03:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली क्षेत्र के अमराली में स्थित एक फैक्ट्री में पिछले दिनों अवैध शराब बनाने का मामला पाया गया था। आबकारी विभाग द्वारा शिकायत देने पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने पहले शराब फैक्ट्री के मुख्य कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। अनिल की गिरफ्तारी के बाद उसके सारे साथी फरार हो चुके थे, जिनकी काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। वहीं, शनिवार को पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर हरोली पुलिस की एक टीम उपनिरीक्षक चेतन सिंह की अगुवाई में राजस्थान गई। जहां से मामले के एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर हरोली पहुंचाया गया, जिसे रविवार को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि फैक्ट्री में किस तरह नकली शराब बनाई जाती थी और घटना में कौन-कौन शामिल हैं। इसके बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें