फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रामनवमी पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया

विज्ञापन
चिंतपूर्णी माता के दरबार दर्शन के लिए लाईनों में खड़े श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालु दिनभर माता के भजन गाते जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र में पौने एक करोड़ चढ़ावे का आकलन, तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। रामनवमी पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुबह 10 बजे लगी लंबी लाइनें शाम तक चलती रहीं। सुगम दर्शन प्रणाली से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे। चैत्र नवरात्र मेले के दौरान रविवार के दिन श्रद्धालुओं की दिनभर भीड़ रही। श्रद्धालु दिनभर माता के भजन गाते, जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे थे। काफी देर तक लाइनों में खड़े रहने पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर थकावट भी नजर आ रही थी। दर्शनों के लिए आए नीरज कुमार, रमन, तरलोक, मनु, सुनीता रंजना ने बताया कि रविवार के दिन काफी भीड़ रही। दर्शनों के लिए बहुत ज्यादा समय लग रहा था। लाइनें धीमी गति से बढ़ रही थीं। सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालु जब मंदिर में सीधा प्रवेश पाते हैं तो लाइनों में खड़े श्रद्धालुओं का इंतजार बढ़ जाता है। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सुरक्षा कर्मी और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी का भी आज अंतिम दिन था। सुबह सभी की रवानगी हो जाएगी। मंदिर अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि रविवार को 25 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। सुरक्षा कर्मियों ने लाइनों की व्यवस्था अच्छे से बनाए रखी। मेला ड्यूटी पर आए सुरक्षा कर्मियों का आज अंतिम दिन था। सोमवार से रोजाना की तरह व्यवस्थाएं बनी रहेंगी। चैत्र नवरात्र में पौने एक करोड़ से ज्यादा चढ़ावा होने का आकलन लगाया गया है। जबकि, तीन लाख के करीब श्रद्धालु माता के दरबार में दर्शनों के लिए इस बार के नवरात्र में पहुंचे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से अब सोने-चांदी समेत देशी और विदेशी मुद्रा की गणना करने का कार्य सोमवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें