फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नो पार्किंग, नो वेंडिंग जोन की अधिसूचना की पालना के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी

Tue, 16 Dec 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
गगरेट कस्बे में नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन की अधिसूचना की पालना करवाने के लिए सड़क पर उतरा प्
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट कस्बे के मुख्य बाजार को उपायुक्त जतिन लाल नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन अधिसूचित किया है। अब इसकी अधिसूचना की पालना करवाने के लिए प्रशासनिक अमला सख्त मूड में आ गया है। हाल ही में गगरेट बाजार के कुछ दुकानदारों ने मीडिया के माध्यम से इस अधिसूचना की पालना पर शंका जताते हुए मुख्य बाजार से सारे वाहन हटा देने की मांग की थी। जिस पर सोमवार को तहसीलदार कुलताज सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला गगरेट बाजार में उतरा और तमाम दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के साथ बाजार में वाहन पार्क न करने की हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों को भी आगाह किया है कि अपने दोपहिया वाहन भी सारा दिन दुकान के बाहर पार्क करने की बजाय प्रशासन द्वारा अधिसूचित की गई फ्री पार्किंग में ही लगाएं। भविष्य में पुलिस प्रशासन बिना बताए ही ऐसे वाहनों के चालान करेगा। जिला में कानून व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के तमाम कस्बों के मुख्य बाजारों को नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी की है। इसी कड़ी में गगरेट व दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार भी नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन घोषित किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन ने पहले ही अल्टीमेटम दिया है कि दुकानदार सड़क तक अपना सामान न फैलाएं। जो भी अतिक्रमण करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं बल्कि अधिसूचित किए गए बाजार में न तो कोई रेहड़ी-फड़ी लगेगी न ही कोई वाहन पार्क किया जा सकेगा। वाहनों को पार्क करने के लिए दोनों कस्बों में पार्किंग भी अधिसूचित की गई हैं। सोमवार को तहसीलदार कुलताज सिंह, एसएचओ रमेश चंद, एआरटीओ विजय भूरिया, नगर पंचायत गगरेट के कनिष्ठ अभियंता राजीव ठाकुर पर आधारित टीम गगरेट कस्बे के मुख्य बाजार में उतरी और पहले दिन व्यापारियों व वाहन लेकर आने वालों को महज हिदायत देकर छोड़ा गया है। मंगलवार को प्रशासनिक टीम दौलतपुर चौक कस्बे में उतरेगी। इसके बाद अब सीधी कार्रवाई ही होगी। तहसीलदार कुलताज सिंह ने कहा कि दुकानदारों को पहले दिन समझाया गया है। इसके बाद सीधी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें