फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार्यालयों से अधिकारी-कर्मचारी गायब, बिजली और पंखे-एसी ऑन

Fri, 06 Sep 2024 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश बसन
विज्ञापन

ऊना। सुक्खू सरकार आर्थिक आपात का हवाला देकर कर्मचाकारियों का वेतन और पेंशनरों की पेंशन पहली तारीख को न देकर पांच और 10 तारीख को देने जा रही है। बिगडी हुई आर्थिक स्थिति को अनुशासित करने का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन फिजूलखर्ची को रोकने में अफसरशाही और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के कटघेरे में है।
इस संंबंधी अमर उजाला ऊना की टीम ने वीरवार दोपहर एक बजे विभिन्न विभागों का रियल्टी चेक किया तो देखा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी अपने लंच ब्रेक के लिए आवागमन कर रहे हैं। अधिकांश कार्यालयों से निकले जिम्मेदार मुलाजिमों ने न तो अपने कक्ष में ट्यूब लाइट बंद कीं और न ही पंखे। वहीं, पुराने मिनी सचिवालय भवन के भूतल के प्रतीक्षा कक्ष में लगी कुर्सियां टूटी हुई हैं और उन पर कोई नहीं बैठा है। फिर भी यहां पंखा चल रहा है, कुछ ऐसा ही हाल ऊपर पहली मंजिल में बीडीओ कार्यालय के बाहर लगे पंखे का है। कोई यहां कुर्सी पर मौजूद नहीं है और पंखा चल रहा है। इसी भवन से सटे जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता के मुख्य कार्यालय में कुछ कक्ष में बिजली जली हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लंच ब्रेक पर हैं। इसी कार्यालय के नीचे प्रवेश द्वार के पास अंदर लगा पंंखा पूरी गति से खाली रास्ते को हवा दे रहा है, लेकिन इसे बंद करने की जिम्मेदारी किसी की नहीं है।
विज्ञापन

-
समय 1:45
नए आलीशान मिनी सचिवालय भवन के भूतल पर मौजूद सुगम शाखा में सभी कर्मी लंच पर बाहर गए हैं। केवल एक आधार कार्ड बनाने वाला कर्मी एक छोर पर बैठा है। वहां पंखा भी लगा है, लेकिन बड़े हाल में एक तरफ यहां करीब सात कर्मियों की कुर्सियां खाली हैं, वहां पर तीन पंखे और एसी खाली कुर्सियों को हवा दे रहे हैं। भूतल पर ही कोने पर क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी के कार्यालय में कोई नहीं बैठा, पर पंखा और एसी चल रहे हैं। प्रथम तल पर स्टोर रूम के बाहर कुंडी लगी है, अंदर लाइट जल रही है। ऊपरी तल पर चुनाव अधिकारी का कक्ष भी खाली है, लेकिन पंखा चल रहा है। कुछ ऐसा ही हाल एक छोर पर स्थित कक्ष के दरवाजे पर उर्दू ज्ञाता लिखा हुआ है और अंदर कमरे के कोई नहीं तथा बिजली से लेकर पंखे तक बिजली के फिजूल खर्च की दुहाई दे रहे हैं।
हालांकि एसी टू डीसी कक्ष की लाइट और पंखे जिम्मेदारी से बंद हैं, जबकि पांचवीं मंजिल पर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मध्यान भोजन के लिए बाहर हैं तथा कक्ष की लाइटें जलीं हुई हैं।
समय 02 बजे
साथ लगते डीआरडीए कार्यालय में भी हालात कुछ ऐसे दिखे। यहां पर 02 बजे से लेकर पांच मिनट होने तक सभागार के नीचे मौजूूद कक्ष में कोई मौजूद नहीं है, लेकिन पंखे और बिजली जलाकर अधिकारी एवं कर्मी बिजली की फिजूलखर्ची का प्रमाण साबित कर रहे हैं। इस बीच यहां कई कार्यालय कक्ष में अधिकारी-कर्मी बातचीत में भी मशगूल हैं, जबकि दो स्थानों पर 02:05 बजे तक बिना कर्मियों के पंखे एवं बिजली जली हुई हैं।
विज्ञापन

-
बिलकुल यह अपने तौर पर नैतिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। अगर ऐसा कार्यालयों में है तो विभागीय अधिकारियों को बिजली के फिजूल खर्च को रोकने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
-जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें