फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मां चिंतपूर्णी में 72.80 लाख का चढ़ा चढ़ावा, भक्तों ने डालर व यूरो भी चढ़ाए

Sat, 12 Oct 2024 02:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मां चिंतपूर्णी के दरबार में चल रहे शारदीय नवरात्र के बीच भक्तों ने खूब श्रद्धा लुटाई है। हजारों श्रद्धालुओं की आमद के बीच मंदिर न्यास को 72.80 लाख रुपये का चढ़ावा दानपात्र में प्राप्त हुआ है। मां के भक्तों की श्रद्धा यहीं तक सीमित न रहकर विदेशों तक भी पहुंची। इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूएई व न्यूजीलैंड के श्रद्धालुओं ने भी विदेशी मुद्रा को मां के चरणों में भेंट किया। मंदिर प्रशासन से प्राप्त आंकड़ें के अनुसार 1180 के विदेशी मुद्रा के नोट विभिन्न देशों से भक्तों के स्नेह भेंट के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसमें कनाडा से 215 कैनेडियन डालर, न्यूजीलैंड के 35 डालर, इंग्लैंड 115 पौंड, यूएई पांच दिरहम, यूएसए 710 डालर, यूरो 25 और आस्ट्रेलिया के 75 आस्ट्रेलियन डालर दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें