बंगाणा (ऊना)। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच हर देशवासी अपना सहयोग देने के लिए आगे आ रहा है। कई आर्मी जवान छुट्टी पर घर आए हैं लेकिन युद्ध जैसे हालात पैदा होने पर आपातकाल में सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। नौजवानों को अपनी ड्यूटी पर सही सलामत पहुंचाने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की शिवा ट्रेवल के प्रबंधक शिवा कौंडल ने मुफ्त सेवाओं की पेशकश की है। शिवा ने बताया कि जो भी जवान छुट्टी पर आया है और अब आपातकाल में ड्यूटी पर जाने को तैयार है, उनके लिए मेरी सभी गाड़ियां निशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। कोई सैनिक अपनी ड्यूटी पर जाना चाहता है तो वह 8219799500 नंबर पर संपर्क कर सकता है। संवाद