हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक गगरेट इकाई के सदस्य बैठक के दौरान।संवाद
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लाॅक गगरेट इकाई ने पेंशन का भुगतान पहली तारीख को न करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गगरेट स्थित विश्राम गृह में एसोसिएशन की ब्लाॅक इकाई की प्रधान हरदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले से ही कई वर्षों से पेंशनर्स के मेडिकल बिलों का भुगतान पेंडिंग है और अब सरकार पेंशनर्स को पहली तारीख को पेंशन न देकर दवा के लिए भी लाचार न करे। बैठक में उठाए मुद्दों की जानकारी देते एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पेंशनर्स में इस बात को लेकर रोष है कि पेंशनर्स को सितंबर माह की पेंशन का भुगतान दस तारीख को किया गया। यही नहीं, बल्कि पेंशनर्स को अभी तक बारह प्रतिशत डीए की देह किस्त का भुगतान भी नहीं किया गया है। पेंशनर्स ने सरकार से मांग की है कि उनके देय डीए की किस्त का भुगतान जल्द किया जाए। इस अवसर पर सेवानिवृत अधिशासी अभियंता अश्विनी चौधरी, एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष हरदीप सिंह ठाकुर, किशोरी लाल, सुरजीत सिंह डढवाल, वचित्र सिंह, चनन सिंह, डीएस जसवाल, रमेश चंद, सुरिंदर कुमार, बंसी लाल, सेवा सिंह, शंभू दत्त शर्मा, अमिता शर्मा, कांता देवी, सशि किरण, सुषमा लठ भी मौजूद रहे।