चौकीमन्यार महाविद्यालय में सीएससीए के पदाधिकारी शपथग्रहण करने के दौरान। संवाद
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार में सत्र 2024-25 के लिए गठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के लिए मेरिट आधार पर चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलविंदर राणा आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद के गठन संयोजक डॉ. राम सिंह ने किया। डॉ. सिंह ने छात्रों को सीएससीए की कार्यप्रणाली विषय की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके उपरांत महाविद्यालय की नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारी प्रधान मधुबाला, उपप्रधान ईशान धीमान, सचिव सूर्यवीर एवं संयुक्त सचिव चाहत को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के अक्षय कुमार उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग में शुभम कुमार तथा संस्कृत गतिविधियों के वर्ग में अंजली कुमारी को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कविता कौशल, प्रो. नवीन शर्मा एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।